Kedarnath में PM Modi ने कई योजनाओं का लोकार्पण किया, बोले- पहाड़ के काम आएगा यहां का पानी और जवानी
ABP News Bureau | 05 Nov 2021 12:10 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केदारनाथ धाम के दौरे पर हैं. पीएम मोदी 5वीं बार केदारनाथ पहुंचे हैं. यहां पीएम मोदी ने आदि गुरु शंकराचार्य की 12 फीट लंबी और 35 टन वजन वाली प्रतिमा का अनावरण किया. इसके अलावा पीएम यहां 400 करोड़ रुपये से अधिक के कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे. इससे पहले प्रधानमंत्री ने केदारनाथ मंदिर में आरती की.