खुल गए केदारनाथ धाम के कपाट, 11 क्विंटल फूलों से सजाया गया
ABP News Bureau | 17 May 2021 10:25 AM (IST)

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित विश्वप्रसिद्ध केदारनाथ मंदिर के कपाट छह महीने के शीतकालीन अवकाश के बाद आज सुबह 5 बजे खोल दिए गए. मंदिर को 11 क्विंटल फूलों से सजाया गया है. पिछले साल की तरह इस बार भी कोरोना वायरस के प्रकोप की वजह से इस दौरान श्रद्धालु उपस्थित नहीं रह पाए.