जानिए Jammu Kashmir पर PM Modi की बुलाई बैठक में क्या मुद्दे रखेगी कांग्रेस?
ABP News Bureau | 19 Jun 2021 05:49 PM (IST)

कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने प्रधानमंत्री द्वारा जम्मू कश्मीर के दलों की बुलाई गई बैठक को लेकर कहा कि लगता है कि देर से ही सही सरकार को अपनी गलती समझ आई है. हम जम्मू कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा दिए जाने और चुनाव करवाने की मांग करते रहे हैं. बैठक में हम इन्हीं मुद्दों को उठाएंगे. वहीं, पंजाब कांग्रेस के विवाद पर वेणुगोपाल ने कहा कि मीडिया कर्नाटक से लेकर यूपी तक के बीजेपी के झगड़ों पर ध्यान नहीं देती केवल पंजाब-पंजाब करती है. कुछ मुद्दे हैं जिन्हें हम जल्द सुलझा लेंगे.