Tokyo Olympics: Ravi Dahiya को दांत से काटे जाने का विवाद बढ़ा
ABP News Bureau | 05 Aug 2021 08:39 AM (IST)

टोक्यो ओलंपिक में कुश्ती के लिहाज से भारत के लिए बुधवार का दिन बेहद शानदार रहा क्योंकि फ्रीस्टाइल पहलवान रवि कुमार दहिया ने पुरुषों के 57 किग्रा वर्ग में फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया. हालांकि मुकाबले में सोशल मीडिया में ऐसे फोटोज और वीडियो वायरल हो गए हैं जिसमें दिख रहा है कि विपक्षी खिलाड़ी मुकाबले के दौरान देर तक रवि को दांत से कांटता रहा लेकिन भारतीय खिलाड़ी अंत तक डटा रहा.