Kashmir Breaking: शोपियां में गैर कश्मीरी मजदूरों पर ग्रेनेड से हमला
ABP News Bureau | 04 Jun 2022 07:49 AM (IST)

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में एक बार फिर गैर कश्मीरियों पर हमले की कोशिश । अगलार जैनापोरा इलाके में आतंकियों ने दो गैर कश्मीरी मजदूरों पर ग्रेनेड से हमला किया, इस हमले में दोनों मजदूर मामूली रूप से जख्मी हुए हैं। इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।