Kasganj Case: कौन है अल्ताफ की मौत का कसूरवार?
ABP News Bureau | 14 Nov 2021 07:00 PM (IST)

कासगंज में अल्ताफ नाम के युवक की पुलिस हिरासत में मौत को लेकर यूपी पुलिस लगातार सवालों के घेरे में है. कासगंज के एसपी ने पहले बताया कि अल्ताफ ने वॉशरूम की टोंटी से लटककर आत्महत्या कर ली... फिर लापरवाही के आरोप में कासगंज कोतवाली के एसएचओ सहित 5 पुलिसकर्मी निलंबित कर दिए गए. कल अल्ताफ की मौत को हत्या मानते हुए अज्ञात पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का केस कर लिया है. अब एक और विवाद सामने आया है 9 नवंबर को दोपहर ढाई बजे अल्ताफ की मौत हुई जबकि उसी दिन शाम 4 बजे अल्ताफ के खिलाफ लड़की भगाने के आरोप में FIR दर्ज हुई. यानी पुलिस ने अल्ताफ को बिना FIR के पूछताछ के लिए उठाया... आखिर कैसे काम करती है यूपी पुलिस-- कौन है कासगंज का कसूरवार?