अभी नहीं खुलेगा करतारपुर कॉरिडोर- विदेश मंत्रालय
ABP News Bureau | 11 Nov 2021 08:13 PM (IST)

विदेश मंत्रालय ने साफ किया है कि भारत और पाकिस्तान के बीच करतारपुर कॉरिडोर अभी नहीं खुलेगा. कोरोना संकट की वजह से करतारपुर गलियारे को मार्च 2020 में बंद किया गया था. दोनों देशों के बीच वाघा-अटारी सीमा चैक पॉइंट से आवाजाही जारी रहेगी. 1500 तीर्थ यात्रियों का एक जत्था गुरु परब के मौके पर वाघा-अटारी बॉर्डर से 17 नवंबर को पाकिस्तान यात्रा पर जाएगा.