कर्नाटक: बसवराज बोम्मई के CM बनने से बरकरार रहेगी येदियुरप्पा की ताकत!
ABP News Bureau | 28 Jul 2021 08:59 AM (IST)

कर्नाटक में मंगलवार को बसवराज बोम्मई को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल का नेता चुन लिया गया. इसके साथ ही उनके मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया. मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के साथ ही बोम्मई का नाम मुख्यमंत्री बनने वाले उन पिता-पुत्र की जोड़ी में शुमार हो जाएगा जिन्होंने विभिन्न राज्यों की कमान संभाली है.