Karnataka Masjid Case: बीदर के मस्जिद में हंगामे के बाद इलाके में तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार
ABP News Bureau | 07 Oct 2022 01:14 PM (IST)

कर्नाटक के बीदर में मस्जिद में घुसकर हंगामे के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि दशहरे के दिन लोगों की भीड़ बीदर के एतिहासिक महमूद गवान मस्जिद में घुस गई नारेबाजी की. आरोप है कि मस्जिद में फूल भी फेंके गए, पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है.