Karnataka Loksabha Election: बीजेपी के लिए 'मिशन साउथ' हो पाएगा सफल या लगेगा झटका?
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 21 Apr 2024 11:32 AM (IST)
देश में लोकतंत्र के महापर्व का आगाज हो चुका है..पहले फेज में 21 राज्यों की 102 सीटों के लिए वोटिंग हो चुकी है. दूसरे दौर का प्रचार रफ्तार पर है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल कर्नाटक में थे.. दो रैलियां की. कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद कर्नाटक में बीजेपी की कई दिग्गज प्रचार के लिए पहुंचने वाले हैं.