Karnataka Elections : मैदान में उतरा BJP का 'सुपरस्टार', दिया विजय का मंत्र
ABP News Bureau | 28 Apr 2023 08:33 AM (IST)
Karnataka Assembly Elections 2023: पीएम नरेंद्र मोदी इस हफ्ते के अंत में कर्नाटक के चुनावी मैदान में बीजेपी का प्रचार करने के लिए मैदान में उतरेंगे. पीएम मोदी का व्यस्त प्रचार अभियान बेंगलुरु में शनिवार (29 अप्रैल) को शुरू होगा. इसके साथ ही अगले हफ्ते राज्य भर में पीएम मोदी के 22 रैलियां करने की उम्मीद है. इस कार्यक्रम को जोर-शोर अंतिम रूप भी दिया जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक, यहां 6 दिन में बीजेपी के सबसे बड़े स्टार प्रचारक की 22 रैलियां होनी है. अपने हर दौरे पर पीएम मोदी तीन से अधिक रैलियां करेंगे.