Kapil Sibal ने कांग्रेस आलाकमान को दिखाया आईना, Ajay Maken ने किया पलटवार | Top News
ABP News Bureau | 30 Sep 2021 07:47 AM (IST)

कांग्रेस एक तरफ जहां अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष करती हुई दिखाई दे रही है तो वहीं दूसरी तरफ कई राज्यों में वह सियासी संकट के दौर से गुजर रही है. इस बीच, पंजाब में मचे बवाल से इतर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने पार्टी को असहज करने वाले कुछ सवाल उठाए हैं. सिब्बल ने कहा कि यह बिल्कुल स्पस्ट है कि हम ‘जी हुजूर-23’ नहीं हैं. हम बात करते रहेंगे और अपनी मांगों को दोहराते रहेंगे. सिब्बल ने संगठनात्मक चुनाव कराने की मांग की. इसके बाद पार्टी के एक अन्य नेता अजय माकन ने कपिल सिब्बल पर पलटवार किया है.