Breaking News: Kapil Sibal ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, SP भेजेगी राज्यसभा | Akhilesh Yadav
ABP News Bureau | 25 May 2022 01:33 PM (IST)

कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता कपिल सिब्बल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने यह इस्तीफा 16 मई को ही दे दिया था. इस्तीफे के बाद उन्होंने कहा कि एक आजाद आवाज के लिए ये महत्वपूर्ण है. साथ ही उन्होंने कहा कि जब एक निर्दलीय की आवाज उठेगी तो लोगों को लगेगा की वो किसी पार्टी की आवाज नहीं है. वहीं मोदी सरकार को घेरते हुए सिब्बल ने कहा कि हम विपक्ष में रह कर गठबंधन बनाना चाहते है जो मोदी सरकार का विरोध करे. उन्होंने कहा कि मैं खुद इसके लिए प्रयास करूंगा.