Shaheen Bagh गोली कांड: 'आरोपी का रिश्ता AAP से निकला'- पुलिस का दावा
ABP News Bureau | 04 Feb 2020 09:27 PM (IST)

दिल्ली के शाहीनबाग में शनिवार की शाम हुए गोलीकांड में जिस शख्स को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया था उसका रिश्ता आम आदमी पार्टी से निकला है । दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इसका खुलासा किया है । कपिल नाम का आरोपी पिता के साथ पिछले साल आप में शामिल हुआ था । आप के नेताओं के साथ उसकी तस्वीर सामने आई है । फोटो में संजय सिंह आरोपी को टोपी पहना रहे हैं । संजय सिंह इस फोटो पर सवाल उठा रहे हैं.