Kanpur Accident: हादसे की खबर के बाद लाल्हेपुर गांव में मातम का माहौल
ABP News Bureau | 09 Jun 2021 12:46 PM (IST)

उत्तर प्रदेश के कानपुर में ऑटो और बस की भीषण टक्कर में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई है. इस हादसे में 4 लोगों के घायल होने की खबर है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस भीषण टक्कर के बाद बस अनियंत्रित हो गई और पुल से नीचे गिर गई.