Kanpur Accident: टेम्पो-बस की टक्कर में 17 लोगों की मौत
ABP News Bureau | 09 Jun 2021 08:40 AM (IST)

उत्तर प्रदेश के कानपुर में ऑटो और बस की भीषण टक्कर में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई है. इस हादसे में 4 लोगों के घायल होने की खबर है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस भीषण टक्कर के बाद बस अनियंत्रित हो गई और पुल से नीचे गिर गई. पुलिस और स्थानीय लोग राहत बचाव कार्य में जुट गए हैं.