Kangana Ranaut देश की आजादी पर ये क्या बोल गईं.. जिससे मच गया बवाल ?
ABP News Bureau | 11 Nov 2021 10:28 PM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अक्सर अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं. अब एक बार फिर कंगना के एक बयान ने बवाल मचा दिया है. कंगना रनौत ने एक न्यूज चैनल समिट में कहा कि देश को असली आजादी 2014 के बाद मिली है... 1947 में जो मिली, वो आजादी नहीं भीख थी..कंगना रनौत के इस बयान को लेकर सोशल मीडिया बखेड़ा खड़ा हो गया है..और बस फिर क्या था.. लोगों ने कंगना को घेरना शुरू कर दिया... लोगों का कहना है कि कंगना रनौत से पद्म श्री वापस ले लेना चाहिए.