Discus Throw में Kamalpreet Kaur ने रचा इतिहास, फाइनल में बनाई जगह | Tokyo Olympics
ABP News Bureau | 31 Jul 2021 10:05 AM (IST)

डिस्कस थ्रो में कमलप्रीत कौर ने इतिहास रच दिया है. अपने तीसरे प्रयास में कमलप्रीत कौर ने 64 मीटर स्कोर किया. कमलप्रीत कौर भारत की ओर से रिकॉर्ड स्कोर करने वाली खिलाड़ी बन गई हैं. कमलप्रीत कौर ने फाइनल में जगह बना ली है. इतना ही नहीं कमलप्रीत कौर अब मेडल की तगड़ी दावेदार बनकर उभरी हैं.