Kamalnath बन सकते हैं Congress के कार्यकारी अध्यक्ष | Masterstroke
ABP News Bureau | 15 Jul 2021 10:10 PM (IST)

और अब बात 136 साल पुरानी उस कांग्रेस पार्टी की... जो अपना अस्तित्व बचाने की लड़ाई लड़ रही है... कांग्रेस के मतभेद और आपसी झगड़े इतने बढ़ चुके हैं कि हर रोज दिल्ली में गांधी परिवार के यहां किसी ना किसी का मान मनोव्वल चल रहा होता है... पंजाब में भी ऐसा ही झगड़ा चल रहा है.. लेकिन सूत्र बता रहे हैं कि वो अब सुलझता दिख रहा है... गांधी परिवार पर आरोप ये भी लगता है कि अध्यक्ष की कुर्सी पर वो खुद ही काबिज होते हैं... अब ये पता चला है कि जल्द ही एक और नेता की कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति होने वाली है. पूरी रिपोर्ट देखिए...