Kamal Nath - Sonia Gandhi की मुलाकात खत्म, कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने की अटकलें
ABP News Bureau | 15 Jul 2021 02:07 PM (IST)

कांग्रेस पार्टी में बड़े बदलाव की अटकलों के बीच आज एक अहम बैठक हुई. मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने उनके आवास पर पहुंचे. दोनों नेताओं के बीच एक घंटे से ज्यादा बैठक चली. इसके बाद कमलनाथ 10 जनपथ से रवाना हो गए. इस मीटिंग में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी मौजूद रही. सूत्रों से जानकारी मिली है कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है.