Kamal Nath सरकार पर सियासी संकट, Gurugram में MP के विधायकों का मिडनाइट ड्रामा
ABP News Bureau | 04 Mar 2020 08:48 AM (IST)

गुरुग्राम के पास मानेसर के होटल में मध्य प्रदेश की राजनीति का मिडनाइट ड्रामा - कांग्रेस का दावा बीजेपी ने कांग्रेस और सहयोगी दलों के ग्यारह विधायकों को जबरन कैद किया. सरकार गिराने के लिए विधायकों को पैसे का ऑफर दिया. रात में गुरुग्राम के ITC रिजॉर्ट में मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री जीतू पटवारी और जयवर्धन सिंह कांग्रेस विधायकों को लेने पहुंचे. तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि जीतू पटवारी और जयवर्धन सिंह विधायकों को लेकर होटल के बाहर निकले.