अंतिम सफर पर Kalyan Singh, Lucknow के हवाई अड्डे पर दिया गया था गार्ड ऑफ ऑनर
ABP News Bureau | 22 Aug 2021 08:24 PM (IST)

कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर लखनऊ से अलीगढ़ लाया गया है. अलीगढ़ में उनके शव को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा. अलीगढ़ के होलकर स्टेडियम में उनके शव के अंतिम दर्शन के लिए तैयारियां पूरी हो गई हैं. सीएम योगी आदित्यनाथ भी अलीगढ़ पहुंच रहे हैं. कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार अलीगढ़ के नरौरा गांव में 23 अगस्त यानी कल किया जाएगा. उससे पहले आज अलीगढ़ ग्राउंड में उनके शव को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा. लखनऊ के एयरपोर्ट से कल्याण सिंह का शव अलीगढ़ रवाना हो गया है.