Kalyan Singh News : अंतिम सफर पर Kalyan Singh, Lucknow से Aligarh ले जाया जा रहा पार्थिव शरीर
ABP News Bureau | 22 Aug 2021 05:00 PM (IST)

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर को लखनऊ से अलीगढ़ ले जाया जा रहा है. कुछ देर में उनका पार्थिव शरीर लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेगा और वहां से उन्हें अलीगढ़ ले जाया जाएगा. लखनऊ में उन्हें विदाई देने के लिए सड़कों पर लोगों की भीड़ देखी जा रही है. उनके अंतिम सफर सीएम, स्वतंत्रदेव सिंह और मंत्रिमंडल के सदस्य मौजूद हैं. शाम पांच बजे अलीगढ़ में स्टेडियम में अंतिम दर्शन के लिए उनका शव रखा जाएगा. कल उनका अंतिम संस्कार होना है.