Afghanistan Crisis: काबुल एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मची, अमेरिका की फायरिंग में तीन लोगों की जान गई
ABP News Bureau | 16 Aug 2021 03:00 PM (IST)

तालिबान ने महज 22 दिनों में ही अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया है। राष्ट्रपति अशरफ गनी देश छोड़ गए हैं और हथियारबंद लड़ाकों को राष्ट्रपति भवन में टहलते देखा जा सकता है। इसी साल 23 जून को, यानी सिर्फ 22 दिन पहले संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी थी कि तालिबान अफगानिस्तान के 370 जिलों में से 50 पर कब्जा कर चुका है।