Jyotiraditya Scindia ने थामा BJP का दामन, मिला राज्यसभा का टिकट... देखें सबसे बड़ी कवरेज
ABP News Bureau | 11 Mar 2020 03:39 PM (IST)

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज बीजेपी में शामिल हो गए हैं. इस मौके पर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि हमारे लिए राजमाता जी आदर्श और हम सब के लिए वो एक दृष्टि और दिशा देने वाली नेता रही हैं. उन्होंने पार्टी को शैशव काल से उसकी विचारधारा को आगे बढ़ाने का काम किया. मैं अपनी ओर से और सभी कार्यकर्ताओं की तरफ से उनका हार्दिक अभिनंदन करता हूं, स्वागत करता हूं.