बुलडोजर का इंसाफ...अतिक्रमण साफ ! देखिए India Chahta Hai
ABP News Bureau | 05 May 2022 11:14 PM (IST)

महाराष्ट्र हो, मध्य प्रदेश हो, राजस्थान हो, दिल्ली हो या गुजरात हो, इन सभी राज्यों में सांप्रदायिक तनाव और हिंसा की खबरें महीने भर से आ रही हैं लेकिन देश का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश चैन की सांस ले रहा है कि वहां ऐसी घटनाएं नहीं हो रही हैं। आप कह सकते हैं कि यूपी में बुलडोजर वाला फॉर्मूला हिट हो गया। ये हिट इसलिए हुआ क्योंकि योगी सरकार का बुलडोजर मस्जिदों के गैरकानूनी छज्जे और मंदिरों के अवैध निर्माण में भेद नहीं करता।