Kanpur में बोले J P Nadda, ‘सिख समुदाय के लिए पीएम मोदी ने किए बहुत काम, सभी मांगो को किया पूरा’
ABP News Bureau | 23 Nov 2021 03:39 PM (IST)

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज उत्तर प्रदेश के कानपुर दौरे पर हैं. यहां जेपी नड्डा ने नामदेव गुरुद्वारे में पूजा की. इस दौरान उन्होंने कहा कि सिख समुदाय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काफ़ी काम किए हैं और उनकी पुरानी मांगों को पूरा किया है. प्रधानमंत्री ने 1984 के दंगों में शामिल लोगों पर SIT बैठाकर उनको जेल भेजने का काम किया है, भले ही वह कितने ही प्रभावशाली हों. यहां राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी नड्डा के साथ मौजूद रहे.