JP Nadda बोले-'PM Modi के जन्मदिन पर BJP कार्यकर्ता चलाएंगे विशेष टीका अभियान'
ABP News Bureau | 10 Sep 2021 01:10 PM (IST)

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा है कि सत्रह सितंबर को पीएम मोदी के जन्मदिन पर बीजेपी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर वैक्सीनेशन कार्यक्रम चलाएंगे. कोरोनाकाल में बीजेपी के स्वास्थ्य स्वंयसेवकों ने जो काम किया है उसकी रिपोर्ट आज जेपी नड्डा को सौंपी गई.स्वास्थ्य सुविधाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए बीजेपी ने छह लाख अट्ठारह हजार वॉलंटियर तैयार किए हैं.