Joshimath Sinking: जोशीमठ में NTPC के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज , स्थानीय निवासियों ने सरकार से मांगा जवाब
ABP News Bureau | 14 Jan 2023 08:46 AM (IST)
उत्तराखंड में जोशीमठ धीरे-धीरे दरक रहा है और घरों, सड़कों और खेतों में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ रही हैं. इस आपदा के बाद से स्थानीय लोगों को सरकार सुरक्षित स्थानों में शिफ्ट कर रही है. जिन लोगों को अपना बरसों पुराना घर छोड़ना पड़ रहा है, अब आंसुओं के साथ साथ उनका गुस्सा भी फूट रहा है.