Joshimath Sinking : जोशीमठ संकट...दो और होटलों पर खतरा !
ABP News Bureau | 16 Jan 2023 03:26 PM (IST)

Joshimath Rishikesh Road Landslide: जोशीमठ में धंसती जमीन और दरकते मकानों की खबरों के बीच एक चौंकाने वाली रिपोर्ट आई है. एक अध्ययन में पाया है कि ऋषिकेश से जोशीमठ के बीच 309 जगह पर भूस्खलन हुए हैं. यानी हर एक किलोमीटर पर 1 से ज्यादा लैंडस्लाइड हुआ है. अध्ययन बताता है कि जोशीमठ के आसपास के पहाड़ किस तरह से अस्थिर हैं.