Joe Biden ने ISIS Khorasan को दी चेतावनी
ABP News Bureau | 01 Sep 2021 07:49 AM (IST)

अमेरिकी सेना के अफगानिस्तान की वापसी के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सेना की वापसी के फैसले को सही ठहराया है. साथ ही बाइडने ने फिर दोहराया है कि सैन्य अभियान खत्म होने का ये मतलब नहीं है कि आतंकी संगठन आईएसआईएस खोरासान पर कोई नरमी बरती जाएगी. बाइडन ने कहा जरूरत पड़ने पर खोरासान के खिलाफ कार्रवाई से गुरेज नहीं करेंगे. अमेरिकी सेना अफगानिस्तान से भले लौट चुकी है लेकिन उसके कई सैन्य बेस खाड़ी देशों और आसपास के देशों में हैं जहां से वो आतंक के खिलाफ एक्शन ले सकता है.