Jodhpur Rain: कई घंटों में होने वाली बरसात आखिर कुछ ही मिनट में क्यों हो रही है? Master Stroke
ABP News Bureau | 26 Jul 2022 10:40 PM (IST)

अब अतिवृष्टि का विश्लेषण करेंगे. ये जानने की कोशिश करेंगे कि कई घंटों में होने वाली बरसात आखिर कुछ ही मिनट में क्यों हो रही है. क्यों मैदानी इलाके में बादलों के विस्फोट जैसी स्थिति बन रही है.
सोमवार की शाम को जोधुपर में भारी बारिश हुई। ये तस्वीरें जोधपुर की हैं. सड़कों गलियों में सैलाब आ गया.कार, बाइक, स्कूटी बहने लगीं. कई इलाकों में मकान डूबने की नौबत आ गई है. मंगल की सुबह तक पूरा जोधपुर जलमग्न हो गया.