JNU की 'चेक शर्ट' वाली लड़की की पहचान आई सामने, खड़ा हुआ नया सवाल | Master Stroke
ABP News Bureau | 13 Jan 2020 10:33 PM (IST)

जामिया मिल्लिया यूनिवर्सिटी में आज हंगामा हुआ तो JNU आज शांत रहा. लेकिन सवाल आज भी कायम है कि JNU की हिंसा को 9 दिन बीत गये लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई. जांच के नाम पर पुलिस अब तक सिर्फ चंद चहेरों की पहचान ही कर पायी है. उसमें भी सिर्फ 9 लोगों की तस्वीर सबके सामने है. हालांकि पुलिस दावा कर रही है कि साबरमती हॉस्टल की हिंसा में जो लड़की चेक शर्ट पहने सबसे आगे दिखी, उसकी पहचान हो चुकी है.और उस पहचान ये साफ हो चुका है कि JNU में हिसा करने छात्र बाहर से भी आये थे.