JNU Violence: अब भी दिल्ली पुलिस के हाथ खाली, कांग्रेस ने उठाए सवाल | Master Stroke
ABP News Bureau | 09 Jan 2020 11:01 PM (IST)

दिल्ली के JNU कैंपस हिंसा हुआ करीब 100 घंटे होने को आये. लेकिन चौंकाने वाली बात है कि इस मामले में अबतक एक भी गिरफ्तारी नहीं हुई है. सवाल है पुलिस क्या कर रही है. पुलिस का कहना है कि हमलावर नकाबपोश थे और वो जांच कर रही है. हमारा कहना है कि उन नकाबपोशों में कई लोग ऐसे भी थे जिनके चेहरे खुले हुए थे. तो ऐसे में पुलिस उनको भी पहचान क्यों नहीं पा रही है.