हिंसा के खिलाफ सड़क पर उतरे JNU के छात्र, शिक्षक भी रहे साथ | Super 40
ABP News Bureau | 09 Jan 2020 07:18 PM (IST)

हिंसा के खिलाफ आज सड़क पर उतरे जेएनयू के छात्र. मंडी हाउस से शिक्षा मंत्रालय तक आंदोलन. दोपहर से शुरु हुए जेएनयू के प्रदर्शन में शाम को बवाल. पुलिस ने मार्च रोका तो पुलिस से जमकर हुई झड़प. जेएनयू मार्च में टीचर भी शामिल रहे. हिंसा के दोषियों पर एक्शन की मांग और वीसी एम जगदीश को हटाने की मांग. सीएम केजरीवाल बोले- ऊपर से आदेश आए कि हिंसा नहीं रोकनी तो दिल्ली पुलिस क्या कर सकती है.