✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

JNU Student Elections: वामपंथ में दरार,क्या ABVP को मिलेगा इसका सीधा फायदा ?

एबीपी न्यूज़ टीवी  |  22 Apr 2025 05:26 PM (IST)
ABP News

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में 25 अप्रैल को होने जा रहे छात्रसंघ चुनाव में इस बार वामपंथी छात्र संगठनों के बीच पहले जैसी एकता नजर नहीं आ रही है। पिछले साल चार प्रमुख वामपंथी संगठनों — आइसा (AISA), डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स फेडरेशन (DSF), स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI), और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (AISF) — ने 'यूनाइटेड लेफ्ट' के बैनर तले मिलकर चुनाव लड़ा था और जीत भी हासिल की थी। लेकिन इस बार गठबंधन में दरारें साफ दिख रही हैं। 18 अप्रैल को नामांकन वापसी की आखिरी डेट थी, केवल AISA और DSF ने मिलकर संयुक्त उम्मीदवार घोषित किए। दूसरी ओर, SFI और AISF ने अपने-अपने उम्मीदवार उतारे और अंबेडकरवादी छात्र संगठन BAPSA(Birsa Ambedkar Phule Students' Association) के साथ मिलकर गठबंधन की घोषणा की। इस गठबंधन को 'अंबेडकर मोर्चा' नाम दिया गया है। लेकिन राजनीति में अंबेडकर की शख्सियत और महत्व को देखते हुए लेफ्ट के दूसरे छात्र संगठन भी अपने आपको आंबेडकर मोर्चा का हिस्सा अंबेडकर के अनुयाई होने के नाते कहलाना पसंद करते हैं और ' जय भीम ' के नारे भी लगाते हैं। JNU में अंबेडकर मोर्चा एक ऐतिहासिक एलाइंस है जो पहली बार हो रहा है लेकिन अगर पूरे देश की बात करें तो हैदराबाद यूनिवर्सिटी,पांडिचेरी यूनिवर्सिटी में पहले से लेफ्ट छात्र संगठन जैसे SFI अंबेडकर संगठनों के साथ मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं। JNU के संदर्भ में ऐसा पहली बार हो रहा है।

  • हिंदी न्यूज़
  • वीडियो
  • न्यूज़
  • JNU Student Elections: वामपंथ में दरार,क्या ABVP को मिलेगा इसका सीधा फायदा ?

TRENDING VIDEOS

Breaking News : Lucknow में अरशद नाम के युवक ने अपनी मां समेत 4 बहनों की हत्या की1 Year ago

Sambhal News : जुमे की नमाज से पहले छावनी बना संभल...चप्पे-चप्पे पर नजर | Breaking News1 Year ago

Badrinath Dham Kapaat: आज से खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु | Uttarakhand1 Year ago

UP Politics: लोकसभा चुनाव में सपा-कांग्रेस का यूपी में क्या होगा, मंत्री Narendra Kashyap ने बताया2 Year ago

About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.