5 जनवरी की हिंसा में कौन शामिल थे पता नहीं, जांच में सामने आएगा: JNU के वीसी M Jagadesh Kumar का बयान
shubhamsc | 10 Jan 2020 08:03 AM (IST)
जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी के छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं. 5 जनवरी रविवार को नकाबपोश लोगों ने छात्रों पर हमला किया और यूनिवर्सिटी में तोड़फोड़ की. इस हमले में कई छात्र घायल हो गए थे. अब इस पूरे मामले पर वाइस चांसलर एम जगदीश कुमार ने एबीपी न्यूज़ के संजय बरागटा से खास बातचीत की. बता दें कि लेफ्ट छात्र संगठन वीसी के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं.