J&K: Pulwama में मिली विस्फोटक से भरी कार को सुरक्षाबलों ने उड़ाया
ABP News Bureau | 28 May 2020 02:19 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर में पुलवामा जैसे हमले की एक और साजिश को नाकाम किया गया है. सेना ने पुलवामा के अयानगुंड इलाके में एक सैंट्रो कार में भारी मात्रा में विस्फोटकों को बरामद किया. इस कार में आईईडी का भी इस्तेमाल किया गया था. सुरक्षाबलों ने कार को संदिग्ध हालत में पाया और इसकी जांच की तो भारी मात्रा में विस्फोटक मिले. जांच के बाद सुरक्षाबलों ने नियंत्रित करके कार को उड़ा दिया.