बेटे को मिले मंत्रालय को लेकर Jitan Ram Manjhi ने Nitish Kumar पर साधा निशाना | Breaking | Tejashwi
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 05 Feb 2024 06:53 PM (IST)

गया के वजीरगंज कॉलेज परिसर में रविवार को 'हम' की ओर से 'गरीब संकल्प सभा' का अयोजन किया गया था. सभा को संबोधित करते हुए जीतन राम मांझी ने कहा, "1984 से 2013 तक जब भी मंत्री बने तो सिर्फ अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री बने. अब बेटा संतोष कुमार सुमन को भी मंत्री बनाया गया तो वह भी एससीसीटी कल्याण मंत्री. नीतीश कुमार ने हमको सीएम बनाया था तो लगा होगा भुइयां हैं जो कहेंगे वह करेगा. इसके बाद कहने लगे कि जीतन राम मांझी अपने से काम करने लगा."