Nitish Kumar के फैसले का Jitan Ram Manjhi ने किया समर्थन, कहा- Bihar के विकास के लिए उनका कदम सही
ABP News Bureau | 10 Aug 2022 01:33 PM (IST)
बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने जदयू नेता नीतीश कुमार को राज्य में फिर से सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया. इससे पहले JDU नेता ने अपना दावा पेश किया और उनका समर्थन करने वाले 165 विधायकों की सूची सौंपी. राजभवन के अंदर राजेंद्र मंडपम में बुधवार को दोपहर 2 बजे नीतीश कुमार का शपथ ग्रहण समारोह होना है. उनके अलावा RJD नेता तेजस्वी यादव भी उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.