सहारनपुर से गिरफ्तार दारुल उलूम के छात्र के पास से जेहादी वीडियो बरामद
ABP News Bureau | 29 Apr 2022 11:58 AM (IST)

यूपी के सहारनपुर में एटीएस टीम ने देवबंद दारूल उलूम के एक छात्र को गिरफ्तार किया है. इस छात्र के पास से बांग्लादेशी पासपोर्ट, करंसी और फर्जी दस्तावेज मिले हैं. आरोपी छात्र का नाम तल्हा है और उसके मोबाइल से जेहादी वीडियो मिले हैं.... आरोपी छात्र के पास से मेघालय के भी कुछ दस्तावेज मिले हैं.