Jharkhand : CM हेमंत सोरेन की बढ़ी मुश्किलें, चुनाव आयोग के सामने होगी पेशी
ABP News Bureau | 21 May 2022 12:41 PM (IST)

अपने नाम खनन का पट्टा आवंटन होने के मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं. सीएम हेमंत सोरेन की कुर्सी पर खतरा अब भी बना हुआ है. इसी के साथ बता दें कि अपने नाम खनन पट्टा आवंटन मामले में चुनाव आयोग ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 31 मई को पेश होने को कहा है.