Janta Curfew के मद्देनजर सड़कों पर पसरा सन्नाटा
ABP News Bureau | 22 Mar 2020 09:30 AM (IST)

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना वायरस संकट को लेकर आज सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक जनता कर्फ्यू का आह्वान किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को छोड़कर कोई भी घर से बाहर ना जाए. गुरुवार को करीब 30 मिनट के राष्ट्रीय संबोधन में प्रधानमंत्री ने सभी भारतीयों से अपील की थी कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए जब तक संभव हो घरों के अंदर ही रहें. उन्होंने कहा कि दुनिया में कभी इतना गंभीर खतरा पैदा नहीं हुआ.