Jammu Weather Today: घने कोहरे की वजह से रेलवे और हवाई यातायात पर असर, ठिठुरन और बढ़ी
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 29 Dec 2023 04:18 PM (IST)

जम्मू में घने कोहरे और ठिठुरन का असर आज दूसरे दिन भी बरकरार. गुरुवार को घने कोहरे के चलते जम्मू आने वाली 6 फ्लाइट्स को रद्द कर दिया गया जबकि 11 ट्रेन अपने निर्धारित समय से 10 से 12 घंटे देरी से चल रही है. यही हाल शुक्रवार को भी है. विजिबिलिटी जीरो होने के चलते न केवल सड़क और रेल यातायात पर असर पड़ा है बल्कि हवाई यात्रा पर भी इस कोहरे ने ब्रेक लगा दिया है.