जम्मू: जहां दिखे थे संदिग्ध ड्रोन वहां तलाशी अभियान जारी
ABP News Bureau | 30 Jul 2021 01:01 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में तीन अलग-अलग स्थानों पर संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन मंडराते देखे गए. यह जानकारी अधिकारियों ने गुरुवार को दी. अधिकारियों ने बताया कि ये ड्रोन बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े आठ बजे बारी-ब्राह्मण, चिलाद्या और गगवाल इलाकों में एक ही समय पर देखे गए.