Srinagar Encounter में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
ABP News Bureau | 30 Mar 2022 07:37 AM (IST)

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के रैनावारी इलाके में मंगलवार की रात को मुठभेड़ हुई, जिसमें दो आतंकवादी मारे गए. पुलिस और सीआरपीएफ की टीम ने मिलकर कार्रवाई की. जम्मू-कश्मीर पुलिस की ओर से यह जानकारी दी गई है. पुलिस ने देर रात बताया कि श्रीनगर के रैनावारी इलाके में मुठभेड़ हुई है. इसमें पुलिस और सीआरपीएफ की टीम ने आतंकियों का सामना किया.