Jammu Kashmir: किश्तवाड़ में आतंकी से मुठभेड़ में दो जवान शहीद | ABP News
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 14 Sep 2024 11:07 AM (IST)
ABP News: पीएम के दौरे से पहले जम्मू डिवीजन में सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा कर दिया गया है। सभी प्रमुख स्थलों पर व्यापक तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी दौरान किश्तवाड़ जिले में एक महत्वपूर्ण मुठभेड़ की घटना हुई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, खुफिया सूचनाओं के आधार पर सुरक्षा बलों ने छतरू के नैदघाम इलाके में घेराबंदी कर एक तलाशी अभियान शुरू किया। आतंकवादियों ने अचानक सुरक्षा बलों पर घात लगाकर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। ऑपरेशन जारी है ताकि आतंकवादियों को ढूंढकर स्थिति को नियंत्रित किया जा सके।
- हिंदी न्यूज़
- वीडियो
- न्यूज़
- Jammu Kashmir: किश्तवाड़ में आतंकी से मुठभेड़ में दो जवान शहीद | ABP News
TRENDING VIDEOS
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.