Jammu Kashmir: आतंकियों ने की BJP पार्षद राकेश पंडित की हत्या
ABP News Bureau | 03 Jun 2021 10:34 AM (IST)

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में बुधवार को आतंकियों ने बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या कर दी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अज्ञात बंदुकधारियों ने त्राल में बृजनाथ पंडित के बेटे राकेश पंडित पर फायरिंग की, जिसमें उनकी हालत में बेहद नाजुक हो गई. उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उन्होंने दम तोड़ दिया.