Jammu Kashmir Target Killing: कश्मीर में फिर से '1990' Returns?
ABP News Bureau | 02 Jun 2022 07:51 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में गुरुवार को एक आतंकी ने बैंक में घुसकर राजस्थान से नाता रखने वाले बैंक कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी. इस घटना से जुड़ा सीसीटीवी वीडियो सामने आया है. इसमें साफ दिख रहा है कि आतंकी इधर-ऊधर देखने के बाद बैंक के अंदर घुसता है और गोली चलाने लगता है.