Jammu Kashmir के Poonch में चल रहे Non-Stop Anti Terror Operation की पूरी कहानी | मास्टर स्ट्रोक
ABP News Bureau | 15 Oct 2021 10:47 PM (IST)

जम्मू कश्मीर के पुंछ में पिछले 5 दिनों से जारी एनकाउंटर में आज दो और वीर सपूत शहीद हो गए. ये एनकाउंटर उसी इलाके में चल रहा है, जहां 11 अक्टूबर को पांच जवान शहीद हुए थे. दो जवानों की शहादत के बाद सेना ने भी ऑन स्पॉट बदला लिया और दो आतंकियों को मार गिराया. जम्मू कश्मीर में इस महीने की शुरुआत होते ही आतंकी वारदातों में अचानक तेजी आई है, जिसके जवाब में सेना ने ऑपरेशन नॉन स्टॉप शुरु किया है. इस ऑपरेशन को आतंक पर आखिरी प्रहार क्यों कहा जा रहा है, ये समझने के लिए देखिए ये स्पेशल रिपोर्ट...